देश की खबरें | उप्र नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में 52 प्रतिशत मतदान हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में 52 प्रतिशत मतदान हुआ।

लखनऊ, चार मई उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में 52 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने देर शाम बताया कि पहले चरण के लिये मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चला और इस दौरान 52 फीसदी मतदान हुआ है।

उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पांच बजे तक लखनऊ में 38.62 फीसदीी, वाराणसी में 40.58 प्रतिशत, आगरा में 40.32 फीसदीी, गोरखपुर में 42.43 प्रतिशत और प्रयागराज में 33.61 फीसदी वोट पड़े हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, सबसे ज्यादा वोट महाराजगंज (66.48) में पड़े जिसके बाद शामली (65.02), कुशीनगर (64.11) और अमरोहा (63.41) का स्थान रहा।

साल 2017 के शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण में 52.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। 2017 में तीन चरणों में मतदान हुआ था और कुल मतदान प्रतिशत 53 था।

अधिकांश जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से हिंसा, पथराव और हंगामे की खबरें आईं।

पुलिस के अनुसार, पथराव में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। अमरोहा के जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने पीटीआई- को बताया, गजरौला इलाके में एक मतदान केंद्र पर दो पक्षों के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now