देश की खबरें | ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 510 नये मामले, छह अन्य की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 510 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 10,20,754 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

भुवनेश्वर, 20 सितंबर ओडिशा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 510 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 10,20,754 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को 623 जबकि शनिवार को 695 मामले सामने आये थे। उन्होंने बताया कि नये मामलों में 79 ऐसे हैं जिनमें संक्रमितों की उम्र शून्य से 18 साल के बीच है ।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बताया कि प्रदेश में छह और लोगों की मौत हुयी है जिसके बाद राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़ कर 8,141 हो गयी है। इसके अलावा 53 कोविड मरीजों की अन्य बीमारियों से मौत हुयी है।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अभी 5,494 मामले उपचाराधीन हैं । राज्य में रविवार को 746 मरीज संक्रमण से ठीक हुये जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 10,07,066 पर पहुंच गयी है।

प्रदेश में अब तक 1.93 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में संक्रमण दर 5.28 फीसदी है।

विभाग के अनुसार प्रदेश में 71.84 लाख लोगों का पूरी तरह टीकाकरण किया जा चुका है जबकि 2.03 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड टीकों की पहली खुराक दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\