देश की खबरें | दिल्ली में घने कोहरे के कारण 51 ट्रेन विलंबित, कई उड़ानों के समय में बदलाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह घना कोहरा छाए रहने और दृश्यता शून्य होने के कारण 51 ट्रेन विलंब से चल रही हैं और कई उड़ानों के समय में बदलाव किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह घना कोहरा छाए रहने और दृश्यता शून्य होने के कारण 51 ट्रेन विलंब से चल रही हैं और कई उड़ानों के समय में बदलाव किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पालम में भारतीय समयानुसार सुबह चार बजे से 7.30 बजे तक शून्य दृश्यता रही, लेकिन 8-13 किमी प्रति घंटे की गति से पुरवैया हवाएं भी चलीं।’’

अधिकारी ने कहा कि शनिवार के नौ घंटे की शून्य दृश्यता की तुलना में, रविवार को पालम में शून्य दृश्यता की अवधि 3.5 घंटे रही, जो अपेक्षाकृत कम है।

आईएमडी ने कहा कि शहर में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य औसत से 0.7 डिग्री कम है और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के दौरान सापेक्षिक आर्द्रता 83 से 95 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए आसमान में बादल छाए रहने और सुबह गरज के साथ बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। सुबह के समय हवा के चार किमी प्रति घंटे से कम गति से दक्षिण-पूर्व से चलने की उम्मीद है।

सोमवार को अधिकांश स्थानों पर धुंध और मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमश: 18 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 339 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\