देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 51 नए मामले, संक्रमण से मौत का कोई नया मामला नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में एक दिन में कोविड-19 के 51 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

नयी दिल्ली, तीन अगस्त दिल्ली में एक दिन में कोविड-19 के 51 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ये आंकड़ें रविवार के हैं क्योंकि स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कोई बुलेटिन जारी नहीं किया।

बुलेटिन के अनुसार, स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को 53,728 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की और तब संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत थी।

बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अभी तक कोविड-19 के 14,36,401 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 14.10 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। शहर में संक्रमण से 25,054 लोगों की मौत हुई है।

शहर में शनिवार को कोविड-19 के 58 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत थी, जबकि एक व्यक्ति की इससे मौत हुई थी। शुक्रवार को, कोविड-19 के 63 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत थी, जबकि तीन लोगों की इससे मौत हुई थी।

बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में अभी 538 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 173 लोग घरों में पृथक-वास में हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अभी 290 निरुद्ध क्षेत्र हैं।

दिल्ली में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण के काफी मामले सामने आए थे और कई लोगों की जान गई थी। 20 अप्रैल को शहर में एक दिन में सर्वाधिक 28,395 नए मामले सामने आए थे, 22 अप्रैल को नमूनों के संक्रमित आने की दर 36.2 प्रतिशत थी, वहीं तीन मई को शहर में सर्वाधिक 448 लोगों की मौत संक्रमण से हुई थी।

दिल्ली में दो जुलाई से पिछले 30 दिनों में कोविड-19 के 1,976 मामले सामने आए हैं। रोजाना औसतन 66 मामले सामने आ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\