देश की खबरें | बिहार की रूपौली विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 51.14 प्रतिशत मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में शाम पांच बजे तक लगभग 51.14 प्रतिशत मतदाता मतदान कर चुके हैं।

पटना/पूर्णिया, 10 जुलाई बिहार की रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में शाम पांच बजे तक लगभग 51.14 प्रतिशत मतदाता मतदान कर चुके हैं।

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस निर्वाचन क्षेत्र में शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है और शुरुआती दस घंटों में 51.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ था। उपचुनाव में तीन लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं और 11 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है।

रूपौली विधानसभा सीट पूर्णिया लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है।

रूपौली से तीन बार विधायक रहीं बीमा भारती कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जदयू) छोड़कर राजद में शामिल हो गई थीं। इस वजह से इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

भारती ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव से हार गई थीं। अब रूपौली उपचुनाव में भारती राजद की उम्मीदवार हैं।

रूपौली विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में मुख्य रूप से मुकाबला सत्ताधारी गठबंधन राजग में शामिल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद(यू) के उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल, विपक्षी महागठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) का नेतृत्व कर रहीं राजद उम्मीदवार बीमा भारती तथा निर्दलीय प्रत्याशी एवं 2020 के विधानसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे पूर्व विधायक शंकर सिंह के बीच है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट