देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,086 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच हजार से अधिक नये मामले सामने आये और 11 अक्टूबर के बाद एक दिन में मामलों की यह सबसे अधिक संख्या है।

अमरावती, 15 अप्रैल आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच हजार से अधिक नये मामले सामने आये और 11 अक्टूबर के बाद एक दिन में मामलों की यह सबसे अधिक संख्या है।

राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 31,710 हो गई है जो 25 अक्टूबर के बाद से सबसे अधिक आंकड़ा है।

इस बीच राज्य में बुधवार को एक दिन में कोविड-19 टीके की रिकॉर्ड 6,28,961 खुराकें दी गई। राज्य में अब तक टीके की 45.93 लाख खुराकें दी जा चुकी हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की एक विज्ञप्ति के अनुसार लेकिन अब, राज्य में टीके का कोई स्टॉक नहीं बचा है और मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को केंद्र को पत्र लिखकर नई आपूर्ति की मांग की है।

एक चिकित्सा बुलेटिन के अनुसार राज्य में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 5,086 नये मामले सामने आये और इस महामारी से 14 और लोगों की मौत हुई।

बुलेटिन के अनुसार संक्रमण से 1,745 और लोग स्वस्थ हुए हैं।

इसके अनुसार राज्य में अब तक संक्रमण के कुल 9,42,135 मामले सामने आ चुके है और मृतकों की संख्या 7,353 है। अब तक कुल 9,03,072 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

चित्तूर जिले में एक दिन में 835 नये मामले सामने आये और पांच मौतें हुई हैं।

कुरनूल में 626, गुंटूर में 611, श्रीकाकुलम में 568, पूर्वी गोदावरी में 450, विशाखापत्तनम में 432, कृष्णा में 396, अनंतपुरम में 334, विजयनगरम में 248, प्रकाशम में 236 और एसपीएस नेल्लोर में 223 नए मामले दर्ज किए।

कडप्पा में एक दिन में 96 और पश्चिम गोदावरी में 31 नए मामले सामने आये।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार कोविड-19 के 23 हजार से अधिक मरीज घरों में पृथक-वास में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट