देश की खबरें | महिलाओं के लिये आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले पांच हजार यात्रियों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे ने दिसंबर महीने में एक अभियान चला कर महिलाओं और दिव्यांगों के लिये आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले क्रमश: 5100 और 6300 से अधिक यात्रियों को गिरफ्तार किया है। रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह जनवरी रेलवे ने दिसंबर महीने में एक अभियान चला कर महिलाओं और दिव्यांगों के लिये आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले क्रमश: 5100 और 6300 से अधिक यात्रियों को गिरफ्तार किया है। रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

रेलवे की संपत्तियों, यात्रियों और यात्री क्षेत्रों की सुरक्षा और इससे संबधित मसलों की देखरेख करने वाले रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने आरक्षित कोचों में अनधिकृत प्रवेश के खिलाफ एक महीने का अखिल भारतीय अभियान शुरू किया है।

आरपीएफ का ध्यान मुख्य रूप से महिलाओं और दिव्यांगों के लिए आरक्षित कोचों में अनधिकृत प्रवेश, भीख मांगना, किन्नरों द्वारा जबरन वसूली और ट्रेनों के सामान्य डिब्बों में अनाधिकृत लोगों द्वारा सीट हड़पने पर था।

मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया, ‘‘अभियान के दौरान 5100 से अधिक लोगों को महिलाओं के लिये आरक्षित डब्बों में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने अथवा यात्रा करने लिये जबकि दिव्यांगों के कोच से 6300 से अधिक ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बयान में कहा गया है, ‘‘रेलवे अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत इन उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गयी है। इन यात्रियों से क्रमश: 6.71 लाख रुपये तथा 8.68 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।’’

इसमें कहा गया है कि ट्रेनों में विशेष रूप से किन्नरों द्वारा किए गए उपद्रव और यात्रियों के साथ उनके दुर्व्यवहार के संबंध में कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसमें कहा गया है कि इसमें 1200 से अधिक किन्नर शामिल थे जिन्हें पकड़ा गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गयी है और उनसे करीब 1.28 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now