देश की खबरें | दिल्ली के शकूर बस्ती स्टेशन पर 50 पृथक-वास कोच तैयार हर कोच में दो ऑक्सीजन सिलेंडर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर रेलवे ने दिल्ली के शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर 50 पृथक-वास कोच तैयार किए हैं जिनमें से प्रत्येक में दो ऑक्सीजन सिलेंडर लगे हुए हैं। इसी तरह के 25 कोच सोमवार तक आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध होंगे। यह बात महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने रविवार को कही।

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल उत्तर रेलवे ने दिल्ली के शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर 50 पृथक-वास कोच तैयार किए हैं जिनमें से प्रत्येक में दो ऑक्सीजन सिलेंडर लगे हुए हैं। इसी तरह के 25 कोच सोमवार तक आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध होंगे। यह बात महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने रविवार को कही।

दिल्ली सरकार ने रेलवे से आग्रह किया था कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पांच हजार बिस्तर की व्यवस्था करे।

कोरोना वायरस के रोगियों के लिए तैयार किए गए इन कोच को आठ ‘केबिन’ में बांटा गया है और हर केबिन में 16 बिस्तर हैं। हर कोच में तीन शौचालय हैं --एक पश्चिमी शैली का और दो भारतीय शैली के। इनमें एक बाथरूम है जिनमें हैंड शॉवर लगा हुआ है, बाल्टी, मग और बैठने की व्यवस्था भी है।

इन कोच में मच्छरदानी, बायो टॉयलेट, पावर सॉकेट और ऑक्सीजन सिलेंडर भी मौजूद हैं। साथ ही बोतल रखने के लिए जगह भी है।

गंगल ने कहा, ‘‘हमने अपने पूरे नेटवर्क में इस तरह के 463 कोच तैयार रखे हैं। 50 बिस्तर शकूर बस्ती में उपलब्ध हैं और सोमवार तक 25 बिस्तर आनंद विहार में मौजूद होंगे। हमने ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे हैं और हर कोच में दो ऑक्सीजन सिलेंडर होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत होगी तो राज्य सरकार को इसकी व्यवस्था करनी होगी। बहरहाल, ये कोच हल्के लक्षण वाले मामलों के लिए हैं, इसलिए हमें बड़े पैमाने पर ऑक्सीजन की मांग की उम्मीद नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि कोच को ढंका जाएगा ताकि अंदर का तापमान कम किया जा सके।

यह पूछने पर कि क्या रेलवे इन पृथक-वास कोचों के लिए शुल्क वसूलेगा तो गंगल ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक शुल्क लेने का कोई प्रावधान नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\