जरुरी जानकारी | स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग के आईपीओ को पहले दिन 50 प्रतिशत अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को पहले दिन 50 प्रतिशत अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को पहले दिन 50 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत 1,04,01,828 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 52,21,188 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आईपीओ पूरी तरह से अभिदान मिल गया, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के कोटा को 57 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेस ने एंकर निवेशकों से 173.64 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी का आईपीओ 600 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। कंपनी अपने कारोबार का विस्तार करने और कर्ज कम करने के इरादे से आईपीओ लेकर आई है।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 387-407 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ 14 जुलाई को बंद होगा।

नए निर्गम का आकार पहले निर्धारित 550 करोड़ रुपये से घटाकर 445 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जबकि प्रवर्तकों द्वारा बिक्री पेशकश (ओएफएस) को 67.59 लाख शेयरों से घटाकर 33.79 लाख शेयर कर दिया गया है।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ का आकार 583 करोड़ रुपये तथा कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4,645 करोड़ रुपये बैठता है।

नए शेयरों के निर्गम से प्राप्त कुल आय में से, कंपनी 226 करोड़ रुपये का उपयोग नए केंद्रों की स्थापना से संबंधित पूंजीगत व्यय और इन नए केंद्रों के लिए सुरक्षा जमा राशि पर खर्च करेगी। 114 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज के भुगतान के लिए किया जाएगा, और शेष राशि का उपयोग सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड