देश की खबरें | झारखंड में कोविड-19 से 50 और मरीजों की मौत, 3992 नए मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में गत 24 घंटे में कोविड-19 से 50 मरीजों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,456 हो गई है।

रांची, 18 अप्रैल झारखंड में गत 24 घंटे में कोविड-19 से 50 मरीजों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,456 हो गई है।

वहीं, इस अवधि में संक्रमण के 3,992 नए मामले आने से राज्य में अबतक कुल 1,62,945 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार

राज्य में अबतक संक्रमित पाए गए 1,62,945 मरीजों से 1,33,479 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

विभाग ने बताया कि इस समय झारखंड में 28,010 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान रांची में 1073 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि पूर्वी सिंहभूम में 676, कोडरमा 287 तथा धनबाद में 174 नए मामले आए हैं।

जानकारी के मुताबिक गत 24 घंटे में राजधानी रांची में 11 लोगों की मौत हुई।वहीं, पूर्वी सिंहभूम में 17, गोड्डा में चार तथा दुमका, गढ़वा, गुमला, खूंटी, पलामू एवं रामगढ़ में दो-दो लोगों की की जान गई है।

चतरा, धनबाद, कोडरमा, लातेहार, साहिबगंज एवं पश्चिमी सिंहभूम में भी एक-एक संक्रमित की मौत दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट