लॉकडाउन के बाद से महाराष्टू में 487 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए : मंत्री

देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था और इसे 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।

जमात

मुंबई, सात मई महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि देशव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद से राज्य में 487 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था और इसे 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।

देशमुख ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘लॉकडाउन के बाद से अब तक 487 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।’’

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 पर कोविड-19 से संबंधित कॉल्स की संख्या बढ़ी है।

मंत्री ने बताया कि इस नंबर पर अब तक 85,309 कॉल्स आई हैं।

राकांपा नेता ने यह भी कहा कि आवश्यक सेवा प्रदाताओं और आपात स्थिति में फंसे लोगों को अब तक 3,10,694 से पास जारी किए गए हैं।

मंत्री ने बताया कि राज्य में 2,24,219 लोगों को पृथक किया गया है और 649 लोग पृथकवास नियम का उल्लंघन करते हुए पाए गए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राज्य सरकार 4,738 राहत शिविर चला रही है जहां 4,35,030 प्रवासी मजदूरों को भोजन के साथ शरण मुहैया कराई गई। अवैध परिवहन के 1,281 मामले दर्ज किए गए हैं।’’

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन लागू होने के बाद से भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 96,231 मामले दर्ज किए हैं जिससे 18,858 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 53,330 वाहनों को जब्त किया गया।

देशमुख ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर उल्लंघनकर्ताओं से 3,56,81,994 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिसकर्मियों पर हमले की 189 घटनाएं दर्ज की गई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान