देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 4787 नए मामले, 40 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई। 4787 लोगों में कोविड-19 का संक्रमण पाया गया है जो इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा है।

मुंबई, 17 फरवरी महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई। 4787 लोगों में कोविड-19 का संक्रमण पाया गया है जो इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा है।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कुल मामले बढ़कर 20,76,093 पहुंच गए हैं।

विभाग ने एक बयान में बताया कि सबसे ज्यादा मामले अमरावती में बढ़े हैं जहां मंगलवार को 82 मामले आए थे वहीं बुधवार को इनकी संख्या बढ़कर 230 हो गई।

बयान में बताया गया है कि कोरोना वायरस के कारण 40 संक्रमितों की मौत हुई जिसके बाद मृतक संख्या 51,631 पहुंच गई है।

उसमें बताया गया है कि दिन में 3853 मरीजों को अलग अलग अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसके बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 19,85,261 हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में 38,013 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

यह लगातार आठवां दिन है जब एक दिन में तीन हजार से अधिक नए मामले आए हैं। यह बीते कुछ हफ्तों की तुलना में संक्रमण के फैलने की ओर इशारा कर रहा है।

मुंबई में एक बार फिर राज्य में सबसे ज्यादा 721 मामले सामने आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई मंडल में 1237 नए मामले आए हैं और 12 लोगों की मौत हुई जिसके बाद मृतक संख्या 19,724 पहुंच गई है। मुंबई मंडल में मुंबई और उपनगरीय क्षेत्र आते हैं।

मुंबई में मृतक संख्या 11,428 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट