देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 471 नए मामले, एक मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में रविवार को 471 और लोगों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,42,695 हो गए जबकि इससे एक व्यक्ति की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,922 हो गई।

भुवनेश्वर, चार अप्रैल ओडिशा में रविवार को 471 और लोगों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,42,695 हो गए जबकि इससे एक व्यक्ति की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,922 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 278 पृथक-वास केंद्रों से सामने आए और 193 मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए।

सुंदरगढ़ जिले में सबसे अधिक 85 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद कालाहांडी में 50, नुआपाड़ा में 42 और खुर्दा में 40 मामले आए।

अधिकारी ने बताया कि खुर्दा जिले में इस महामारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

ओडिशा में अब भी 3,085 मरीज कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं और 3,37,635 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

सरकार ने घोषणा की थी कि 10 जिलों सुंदरगढ़, झारसुगुडा, संबलपुर, बारगढ़, बोलंगीर, नुआपाड़ा, कालाहांडी, नवरंगपुर, कोरापुट और मल्कानगिरी में पांच अप्रैल से रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

कालाहांडी जिला प्रशासन ने धरमगढ़ मंडल में चिलचिला गांव को कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित इलाका घोषित किया है। वहां शनिवार को छह लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान