मुंबई में बुखार क्लीनिकों से भेजे गए थे कोविड-19 के 47 मरीज

अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

जमात

मुंबई, 22 अप्रैल मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,351 मामलों में से 47 मरीज नगर निगम के बुखार क्लीनिकों द्वारा भेजे गए थे।

अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

मुंबई देश में कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित शहर है जहां अबतक कोविड-19 के 3,451 मामलों की पुष्टि हुई है और इस संक्रमण से 151 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने झुग्गी क्षेत्रों से आने वाले रोगियों की बड़ी संख्या को देखते हुए कुछ बुखार ओपीडी (बहिरंग रोगी विभागों) की स्थापना की जिससे अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा सके।

एक वरिष्ठ बीएमसी अधिकारी ने कहा, “मुंबई के कुल मामलों के विश्लेषण से पता चला है कि अधिकतर मरीज पहले से ही पृथकवास में थे जबकि 47 मरीजों को बुखार क्लीनिकों द्वारा भेजा गया और वे बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।”

एक अन्य अधिकारी ने कहा, “यही कारण है कि हम इसे सामुदायिक प्रसार नहीं कह रहे क्योंकि ज्यादातर मामलों में सभी संपर्कों की पहचान की जा चुकी है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\