देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 47 नये मामले, और एक व्यक्ति की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 47 नये मामले आये वहीं संक्रमण से और एक व्यक्ति की मौत हुई है।
जयपुर, छह जुलाई राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 47 नये मामले आये वहीं संक्रमण से और एक व्यक्ति की मौत हुई है।
चिकित्सा विभाग द्वारा आज शाम जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते चौबीस घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 47 नये मामले सामने आये हैं जिनमें से जयपुर में 22, अलवर में 8 और टोंक में 5 मामले आए हैं।
विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, इस दौरान महामारी से और एक रोगी की मौत हुई है। राज्य में संक्रमण से अब तक 8,942 लोगों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को राज्य के 33 जिलों में से 22 में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।
आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान राज्य में 126 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। फिलहाल राज्य में 1,012 लोगों को कोविड-19 का इलाज चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)