देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 47 और मौतें : मृतकों का आंकडा हुआ 1677

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से 47 और लोगों की मौत होने के साथ ही शनिवार को मृतकों का आंकडा बढकर 1677 हो गया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, एक अगस्त उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से 47 और लोगों की मौत होने के साथ ही शनिवार को मृतकों का आंकडा बढकर 1677 हो गया ।

अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मरीज 36, 037 हैं जबकि 51, 354 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है । बीते 24 घंटे में संक्रमण के 3807 नये प्रकरण सामने आये ।

यह भी पढ़े | मुंबई: धारावी में आज COVID-19 के 4 नए मामले सामने आए, कुल संख्या 2560 हुई : 1 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि अब तक 1677 लोगों की मौत इस संक्रमण की वजह से हो चुकी है । शुक्रवार को राज्य में 93, 381 नमूने जांचे गये । इस प्रकार अब तक कुल 24, 18, 809 सैम्पल की जांच की जा चुकी है । उन्होंने कहा कि हम लगातार 90 हजार, एक लाख या एक लाख से अधिक जांच कर रहे हैं और ये जांच एंटीजन, आरटीपीसीआर और ट्रूनेट के माध्यम से हो रही है ।

प्रसाद ने कहा कि टेस्टिंग को और बढाया जाएगा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब अधिकांश जनपदों में 'आन डिमांड' टेस्टिंग की व्यवस्था हो गयी है । उन्होंने कहा कि पहले प्रोटोकाल के अनुसार लोगों को चयनित कर टेस्ट करते थे लेकिन अब अगर किसी व्यक्ति को खुद में लक्षण दिखायी पडते हैं तो जो भी हमारे स्टैटिक बूथ हैं, कोई भी व्यक्ति वहां जाकर अपनी जांच करा सकता है ।

यह भी पढ़े | PM Modi address Grand Finale of Smart India Hackathon Live Streaming: स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के ग्रैंड फिलाने में पीएम मोदी का संबोधन, यहां देखें लाइव.

उन्होंने कहा कि जो लोग सेमी पेड या निजी चिकित्सालय की व्यवस्था नहीं चाहते, उनके लिए एल—1, एल—2 और एल—3 कोविड अस्पतालों की व्यवस्था है, जहां एक लाख 51 हजार से अधिक बेड हैं और इलाज नि:शुल्क है ।

उन्होंने निगरानी का उल्लेख करते हुए कहा कि कुल 41, 904 क्षेत्रों में कंटेनमेंट का कार्य हुआ है । इनमें 1, 49, 31, 897 घरों में 7, 56, 14, 060 लोगों का सर्विलांस किया गया है ।

प्रसाद ने बताया कि शनिवार से विश्व स्तनपान सप्ताह शुरू हुआ है और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इसका शुभारंभ किया । उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों और नवजात के लिए स्तनपान अनिवार्य है तथा छह महीने तक छोटे बच्चों को मां के दूध के अलावा और कोई चीज नहीं देना चाहिए।

विश्व स्तनपान सप्ताह एक से सात अगस्त तक चलेगा ।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में सभी जनपदों में एल—2 स्तर के एक सरकारी चिकित्सालय को विकसित करने का कार्य प्रारंभ हो चुका है ।

अमृत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड