देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 46 नये मामले, किसी मरीज की नहीं हुई मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

नयी दिल्ली, 27 अगस्त दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के किसी मरीज की मौत नहीं हुई जबकि 46 नये मामले सामने आये। शहर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण की दर 0.06 प्रतिशत है।

राष्ट्रीय राजधानी में वैश्विक महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के बाद से 17वीं बार ऐसा हुआ है जब किसी दिन में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 18 जुलाई, 24 जुलाई, 29 जुलाई, दो अगस्त, चार अगस्त, आठ अगस्त, 11 अगस्त और 12 अगस्त, 13 अगस्त ,16 अगस्त, 20 अगस्त, 21 अगस्त, 22 अगस्त, 23 अगस्त और 24 अगस्त और 26 अगस्त को भी कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई थी।

इस साल दो मार्च को, शहर में कोरोना वायरस के कारण किसी की मौत नहीं हुई थी। उस दिन 217 नये मामले सामने आये थे और संक्रमण दर 0.33 प्रतिशत थी। अप्रैल-मई के दौरान शहर में दूसरी लहर ने असर दिखाना शुरू कर दिया थ

ताजा बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को 46 नये मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत रही जबकि संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 45 नये मामले सामने आए थे जबकि संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत थी। बुधवार को, शहर में 35 मामले सामने आए थे और एक मरीज की मौत हुई थी जबकि संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट