देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 458 नए मामले सामने आए, एक और मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 458 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही, राज्य में इस वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 8,77,806 हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 18 दिसंबर आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 458 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही, राज्य में इस वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 8,77,806 हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार सुबह नौ बजे तक 24 घंटे की अवधि के दौरान 534 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। इस तरह स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 8,66,359 हो गई।

बुलेटिन के मुताबिक कई महीनों के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब 24 घंटे में केवल एक व्यक्ति की मौत संक्रमण की वजह से हुई है।

विभाग ने बताया कि अबतक राज्य में महामारी से 7,070 लोगों की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में इस समय 4,377 मरीज उपचाराधीन हैं।

विभाग ने बताया कि चित्तूर जिल में सबसे अधिक 98 नए मामले सामने आए हैं, जबकि कृष्णा और पूर्वी गोदावरी जिले में क्रमश: 78 और 54 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। शेष 10 जिलों में नए मामलों की संख्या 50 से कम रही।

बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे में केवल गुंटूर जिले में कोविड-19 के एक मरीज की मौत हुई।

गौरतलब है कि राज्य में अबतक 1.11 करोड़ नमूनों की जांच की गई है, जिनमें 7.88 प्रतिशत नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड