देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 455 नए मामले सामने आए, एक संक्रमित की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 455 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 61,247 हो गई। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

ईटानगर, 28 जनवरी अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 455 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 61,247 हो गई। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत के इस राज्य में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 194 मामले सामने आए थे।

राज्य के निगरानी अधिकारी डॉक्टर लोबसांग जम्पा ने कहा कि यहां एक स्वास्थ्य केंद्र में 60 वर्षीय महिला रोगी की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 285 हो गई।

अधिकारी ने कहा कि राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 3,332 है। 57,630 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। बृहस्पतिवार को 431 लोग ठीक हुए। संक्रमण से उबरने की दर 94.09 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 2,062 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। अब तक कुल 12.33 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर दिमोंग पाडुंग ने कहा कि अब तक कुल 15,70,857 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट