देश की खबरें | मेघालय में कोविड​​-19 के 450 नए मामले आए, सात और मौतें हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय में मंगलवार को कोविड​​-19 के 450 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 42,759 तक पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शिलांग, 15 जून मेघालय में मंगलवार को कोविड​​-19 के 450 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 42,759 तक पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सात और लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया, जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 750 हो गई।

स्वास्थ्य सेवा निदेशक अमन वार ने कहा कि राज्य में अब 4,430 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि दिन में कम से कम 542 लोग इस बीमारी से ठीक हुए, जिससे पूर्वोत्तर राज्य में स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 37,579 हो गई।

राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए 6.3 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है।

वार ने कहा कि सोमवार तक कुल 5.16 लाख लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें से 75,000 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी