खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया के लंच तक एक विकेट पर 45 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड टीम में वापसी करने वाले जिम्मी एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने पहले सत्र में दबाव बनाते हुए आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया । इससे पहले स्मिथ ने दिन रात के इस टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया ।

इंग्लैंड टीम में वापसी करने वाले जिम्मी एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने पहले सत्र में दबाव बनाते हुए आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया । इससे पहले स्मिथ ने दिन रात के इस टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया ।

डेविड वॉर्नर इंग्लैंड के तेज आक्रमण को झेलते हुए लंच के समय 72 गेंद में 20 रन और मार्नस लाबुशेन 54 गेंद में 16 रन बनाकर खेल रहे थे ।

सत्र में एकमात्र विकेट सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस (तीन) के रूप में गिरा जो ब्रॉड ने लिया । ब्रॉड का यह 150वां टेस्ट है।ब्रॉड और एंडरसन ब्रिसबेन में पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं थे जो आस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से जीता ।

हैरिस को छठे ओवर में ब्रॉड की गेंद पर ही पगबाधा की अपील पर जीवनदान मिला लेकिन ब्रॉड के अगले ओवर में वह विकेट के पीछे जोस बटलर को कैच दे बैठे ।

इस बीच वॉर्नर को भी आठवें ओवर में जीवनदान मिला जब वह 28 गेंद में एक रन ही बना सके थे । उन्हें टीवी अंपायर ने संशय का लाभ दिया ।

मैच शुरू होने से पहले के नाटकीय घटनाक्रम में टॉस से तीन घंटे पहले क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बताया कि कमिंस नहीं खेल सकेंगे जो बुधवार की रात एक रेस्तरां में डिनर के दौरान कोरोना संक्रमित किसी व्यक्ति के करीबी संपर्क में आ गए थे । उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट हालांकि नेगेटिव आई है ।

आस्ट्रेलिया के लिये स्मिथ पिछले तीन टेस्ट में तीसरे कप्तान हैं । दक्षिण अफ्रीका में 2018 में केपटाउन टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़खानी मामले में स्मिथ को कप्तानी गंवाने के साथ दो साल का प्रतिबंध भी झेलना पड़ा था ।

टिम पेन ने चार साल पहले एक महिला सहकर्मी को अश्लील मैसेज भेजने का मामला प्रकाश में आने के बाद पिछले महीने कप्तानी छोड़ दी थी । उसके बाद तेज गेंदबाज कमिंस को बागडोर सौंपी गई जिनकी कप्तानी में आस्ट्रेलिया ने पहला एशेज टेस्ट नौ विकेट से जीता ।

आस्ट्रेलियाई टीम में कमिंस की जगह माइकल नेसेर और बाजू में खिंचाव के कारण बाहर तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की जगह झाय रिचर्डसन को शामिल किया गया है ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी