देश की खबरें | देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,440 मरीज उपचाराधीन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 602 नए मामले सामने आए और पांच संक्रमितों की मौत हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन जनवरी देश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 602 नए मामले सामने आए और पांच संक्रमितों की मौत हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय के अनुसार 4,440 मरीज उपचाराधीन हैं। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकडों के अनुसार केरल में दो लोगों की मौत हुई जबकि कर्नाटक, पंजाब और तमिलनाडु में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

केरल में संक्रमण से जान गंवाने वाला 66 वर्षीय व्यक्ति यकृत की बीमारी तथा अन्य बीमारियों से पीड़ित था जबकि 79 वर्षीय एक महिला को हृदय संबंधी बीमारी थी।

पिछले साल पांच दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक तक पहुंच गई थी, लेकिन ठंड और वायरस के नये स्वरूप के कारण मामलों में तेजी आई है।

वर्ष 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

US Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू