देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 444 नये मरीज सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 444 नये मरीज सामने आये। जनवरी के बाद सातवीं बार नये मरीजों की संख्या 500से कम रही है। इसी के साथ राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर घटकर 0.59 फीसद हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ जनवरी दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 444 नये मरीज सामने आये। जनवरी के बाद सातवीं बार नये मरीजों की संख्या 500से कम रही है। इसी के साथ राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर घटकर 0.59 फीसद हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नये मरीजों के सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,29,282 पर पहुंच गयी है। वहीं, 10 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 10,654 हो गई है। शुक्रवार को 3,779 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि बृहस्पतिवार को उनकी संख्या 4,168 थी।

शहर में बुधवार को कोविड-19 के 654 नये मरीज सामने आये थे और संक्रमण दर 0.88 फीसद थी।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पहले कहा था कि पिछले कई दिनों में संक्रमण दर एक फीसद से कम रही है जो यहां इस महामारी की स्थिति में सुधार का संकेत है।

राष्ट्रीय राजधानी में 21-23 दिसंबर के दौरान रोजाना मामले 1000 से कम रहे । यहां 21 दिसंबर को 803, 22 दिसंबर को 939 और 23 दिसंबर को 871 नये मामले सामने आये। हालांकि 24 दिसंबर को 1063 नये मरीज सामने आये। उसके अगले दिन 25 दिसंबर को, 758, 26 दिसंबर को 655, 27 दिसंबर को 757, 28 दिसंबर को 564 नये मामले सामने आये। यहां 29 और 30 दिसंबर को क्रमश 703 और 677 नये मामले सामने आये।

बृहस्पतिवार को 75,724 जांच होने के बाद 444 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू