देश की खबरें | महाराष्ट्र में सामने आये कोविड-19 के 4,408 नये मामले,116 रोगियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 4,408 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,01,213 हो गयी जबकि 116 और रोगियों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 1,35,255 पहुंच गया है । राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 17 अगस्त महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 4,408 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,01,213 हो गयी जबकि 116 और रोगियों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 1,35,255 पहुंच गया है । राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि नंदुरबार में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस का कोई भी मरीज उपचाराधीन नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में 5,424 रोगियों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 62,01,168 हो गई है।

महाराष्ट्र में फिलहाल कोविड-19 के 61,306 मरीज उपचाराधीन हैं। संक्रमण से ठीक होने की दर 96.87 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.11 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में अब तक 5,12,91,383 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है, जिसमें से 1,79,488 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी।

अधिकारी के मुताबिक धुले, नंदुरबार, अकोला, यवतमाल, वर्धा और गोंडिया जिलों तथा धुले, जलगांव, भिवंडी, निजामपुर, परभनी, अमरावती और चंद्रपुर नगर निगमों में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

अधिकारी के अनुसार सबसे अधिक 810 नये मामले सतारा जिले में सामने आये । मुंबई में 196 नये मामले सामने आये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड