देश की खबरें | पंजाब में ग्राम पंचायत चुनावों के लिए दोपहर दो बजे तक 44 फीसदी मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (तस्वीरों के साथ)

(तस्वीरों के साथ)

चंडीगढ़, 15 अक्टूबर पंजाब में ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है और दोपहर दो बजे तक 44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि ‘सरपंच’ और ‘पंच’ पदों के लिए मतदान मत पेटियों के जरिए सुबह आठ बजे आरंभ हुआ और यह शाम चार बजे तक जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि मतदान के बाद मतदान केंद्रों पर मतों की गिनती की जाएगी।

तरन तारन जिले के सोहन सैन भगत गांव में एक मतदान केंद्र के बाहर गोलीबारी की घटना दर्ज की गयी जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल मनदीप सिंह को एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो समूहों के बीच झड़प हुई। मामले की जांच की जा रही है।

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने अपने बेटे के साथ मुक्तसर जिले के खुडियां गांव में वोट डाला जबकि शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आनंदपुर साहिब के गंभीरपुर गांव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

बैंस ने पत्रकारों से बातचीत में लोगों से उन उम्मीदवारों को चुनने के लिए बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की जो गांवों के विकास के लिए काम करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य निर्वाचन अयोग ने कुछ तकनीकी कारणों से लुधियाना के जगरांव उपमंडल के डल्ला और पोना गांवों में मतदान रद्द कर दिया। इन गांवों में मतदान की अगली तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

पंचायत चुनावों के लिए 19,110 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 1,187 को अत्यधिक संवेदनशील बताया गया है। राज्य में 13,225 ग्राम पंचायतें हैं।

एक अधिकारी के अनुसार, 9,398 ग्राम पंचायतें ‘सरपंच’ का चुनाव करेंगी।

अधिकारियों ने बताया कि ‘सरपंच’ के पद के लिए 3,798 उम्मीदवारों को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया है।

कई मतदान केंद्रों पर सुबह बुजुर्ग मतदाता, महिलाएं और युवा कतारों में खड़े दिखायी दिए।

यह चुनाव विधानसभा द्वारा पिछले महीने पारित पंजाब पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2024 के परिणामस्वरूप राजनीतिक दलों के प्रतीक चिह्नों के बगैर कराए जा रहे हैं।

इस चुनाव के लिए कुल 1.33 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ‘सरपंच’ पद के लिए 25,588 उम्मीदवार चुनावी मैतदान में हैं और ‘पंच’ पद के लिए 80,598 उम्मीदवार हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को लोगों से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की थी।

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनावों के लिए दायर कई याचिकाएं सोमवार को खारिज कर दी थी।

उच्चतम न्यायालय ने पंजाब में जारी पंचायत चुनावों पर नामांकन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के आधार पर रोक लगाने से मंगलवार को इनकार करते हुए कहा कि अगर अदालतें मतदान वाले दिन चुनावों पर रोक लगाना शुरू करती हैं तो ‘‘अराजकता’’ पैदा हो जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\