देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 429 नए मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 429 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण दर बढ़कर 16.09 प्रतिशत हो गयी। यह पिछले सात महीनों में एक दिन में सबसे अधिक मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

नयी दिल्ली, दो अप्रैल दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 429 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण दर बढ़कर 16.09 प्रतिशत हो गयी। यह पिछले सात महीनों में एक दिन में सबसे अधिक मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण से मौत का एक मामला सामने आया और मरने वालों की संख्या बढ़कर 26,530 हो गई है।

इससे पहले शनिवार को दिल्ली में कोविड-19 के 416 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 14.37 प्रतिशत रही थी।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को 12.48 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 295 मामले सामने आये थे। पिछले साल 31 अगस्त के बाद पहली बार बुधवार को, राष्ट्रीय राजधानी में 300 मामले दर्ज किए गए थे और दो मरीजों की मौत हुई।

राष्ट्रीय राजधानी में 31 अगस्त को 377 मामले दर्ज किए गए थे।

देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के मामलों में तेज वृद्धि के बीच दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में नए कोविड मामलों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी गई।

नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 20,10,741 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू