देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 424 नए मामले, सात माह में सबसे कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 424 नए मामले सामने आए,जो सात माह से भी अधिक समय बाद अब तक की सबसे कम संख्या है। संक्रमण से 14 और लोगों की मौत हो गई और संक्रमण की दर 0.62 प्रतिशत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 424 नए मामले सामने आए,जो सात माह से भी अधिक समय बाद अब तक की सबसे कम संख्या है। संक्रमण से 14 और लोगों की मौत हो गई और संक्रमण की दर 0.62 प्रतिशत हो गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शहर में कुल मामलों की संख्या 6.26 लाख से अधिक है, वहीं मृतक संख्या 10,585 हो गई है।

दिल्ली में शनिवार को 494 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 0.73 प्रतिशत रही।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने शनिवार को ट्वीट करके कहा था कि पिछले 11दिन से संक्रमण की दर एक प्रतिशत से नीचे बनी हुई है और नए मामलों की संख्या 17मई से सबसे कम है।

21-23 दिसंबर से प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की संख्या 1000 से नीचे है। 21 दिसंबर को 803 नये मामले सामने आए थे, 22 दिसंबर को 939 और 23 दिसंबर को 871 नये मामले सामने आये थे।

हालांकि, 24 दिसंबर को 1,063 नये मामले सामने आये थे, फिर 25 दिसंबर को यह संख्या कम होकर 758 और फिर 26 दिसंबर को 655 हो गई थी। 27 दिसंबर को 757 मामले सामने आये थे, जबकि 28 दिसंबर को एक दिन में सामने आने वाले नये मामलों की संख्या 564 थी, जो पिछले पांच महीनों में सबसे कम थी।

29 और 30 दिसंबर को दिल्ली में क्रमशः 703 और 677 मामले सामने आये थे। 31 दिसंबर को, 574 मामले और 2021 के पहले दिन 585 नये मामले सामने आये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\