राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 422 नए पॉजिटिव मामले आए सामनें, कुल संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 49,418

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से और छह लोगों की मौत होने से मरने वालों की कुल संख्या शुक्रवार सुबह तक 763 हो गयी। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के 422 नये मामले सामने आने से इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 49,418 हो गयी जिनमें से 13,469 रोगियों का उपचार चल रहा है।

कोरोना वायरस का प्रकोप/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

जयपुर, 7 अगस्त: राजस्थान में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से और छह लोगों की मौत होने से मरने वालों की कुल संख्या शुक्रवार सुबह तक 763 हो गयी. इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के 422 नये मामले सामने आने से इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 49,418 हो गयी जिनमें से 13,469 रोगियों का उपचार चल रहा है.

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में छह और संक्रमितों को मौत हुई जिनमें भरतपुर में दो, नागौर में दो, धौलपुर में एक तथा भरतपुर में एक और संक्रमित की मौत हुई. इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 763 हो गई है. केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 213 हो गयी है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases in India: कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर, लॉकडाउन के पहले देश में COVID-19 मामलों की वृद्धि दर करीब 36 फीसदी थी, आज 2.83 प्रतिशत है- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन

वहीं नये मामलों में अलवर में 164, जयपुर में 49, अजमेर में 45, सिरोही में 23, टोंक में 22 व नागौर में सामने आए 21 नये मामले शामिल हैं. राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड