महाराष्ट्र से अब तक 35 ट्रेनों से 42,000 प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्य भेजा गया: अधिकारी

इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देशव्यापी बंद की वजह से फंसे हुए लोगों को उनके गृह राज्य तक पहुंचाने के लिए ट्रेनों के परिचालन की अनुमति दी थी।

जमात

मुंबई, 13 मई महाराष्ट्र से अब तक 35 ट्रेनों से 42,000 प्रवासी कामगारों को उनके गृह राज्य भेजा गया है। राज्य के गृह विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देशव्यापी बंद की वजह से फंसे हुए लोगों को उनके गृह राज्य तक पहुंचाने के लिए ट्रेनों के परिचालन की अनुमति दी थी।

अधिकारी ने मंगलवार को कहा, ‘‘ अब तक महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से 35 ट्रेनें 42,000 मजदूरों को उनके गृह राज्य तक पहुंचाने के लिए जा चुकी हैं। प्रवासी श्रमिकों के लिए ज्यादा ट्रेनें चलाने के रेलवे के फैसले के बाद आने वाले दिनों में इस संख्या में इजाफा होगा।’’

महाराष्ट्र से अपने घर जाने के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक स्थानीय पुलिस के पास पंजीकरण करा रहे हैं। राज्य में लंबी दूरी वाली ट्रेनों से संबंधित रेलवे स्टेशनों पर बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक आ रहे हैं जो जल्द से जल्द अपने घर लौटना चाहते हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने घर जा रहे प्रवासी श्रमिकों को मध्य प्रदेश से लगती हुई राज्य की सीमा तक पहुंचाने के लिए करीब 300 बसों का परिचालन भी किया है।

एमएसआरटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह व्यवस्था अपने घरों के लिए पैदल ही रवाना हुए मजदूरों को सुविधा प्रदान करने के लिए की गई है।

एमएसआरटीसी नासिक, पुणे और मुंबई से श्रमिकों के लिए बसें चला रही हैं। अधिकारी का कहना है कि एमएसआरटीसी ने इन प्रवासी श्रमिकों को राज्य की सीमा तक ही पहुंचाने का निर्णय लिया है ताकि उनकी यात्रा से जुड़ी तकलीफ कुछ कम हो सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी