देश की खबरें | भाजपा में शामिल हुई 4200 महिला कारीगर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की 4200 महिला बुनकरों और कारीगरों ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

लखनऊ, 30 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की 4200 महिला बुनकरों और कारीगरों ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में लखनऊ के बाबा भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में ‘धरोहर: कुशल हाथों की सफल उड़ान’ के दौरान 4200 महिला बुनकर-कारीगरों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ली।

भाजपा के बुनकर प्रकोष्ठ की सह संयोजक व उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन एंड रिसर्च की अध्यक्ष क्षिप्रा शुक्ला ने बताया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस अवसर पर ‘हेलो कमल शक्ति मोबाइल ऐप’ का भी अनावरण किया जिसके माध्यम से अब महिलाएँ संगठन से सीधे संवाद कर सकेंगी।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 26 ज़िलों से 4200 से अधिक महिला कारीगरों और बुनकरों ने प्रतिनिधित्व किया। अनुसूचित जनजाति - थारू समाज के 550 महिलाओं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

उत्तर प्रदेश के एमएसएमई राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जिन करोड़ों लोगों को फ़ायदा हुआ है, उनमें से एक इकाई आज कार्यक्रम में शामिल हुई है।

कार्यक्रम की शुरूआत में कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था जिसका निरीक्षण ईरानी ने किया। हस्तकला, कारीगरी व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी इस दौरान सम्मानित किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट