देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 42 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के, पिछले 24 घंटे में 42 नये मामले सामने आये जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ कर प्रदेश में 1,26,587 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

पुडुचेरी, चार अक्टूबर केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के, पिछले 24 घंटे में 42 नये मामले सामने आये जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ कर प्रदेश में 1,26,587 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि 3,832 नमूनों की जांच के बाद नये मामले सामने आये हैं ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 654 है । उन्होंने बताया कि इनमें से 106 मरीज अस्पताल में हैं और 548 घरों में पृथक-वास में हैं।

अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गयी है जिसके बाद प्रदेश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,842 हो गयी है।

श्रीरामुलु ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 96 मरीज संक्रमण से ठीक हुये हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 1,24,091 पर पहुंच गयी है।

उन्होंने कहा कि पुडुचेरी में अब तक टीकों की 10,22,249 खुराक दी जा चुकी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी