देश की खबरें | हरियाणा में 42 आईएएस अधिकारियों का तबादला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शुक्रवार को कई उपायुक्तों समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 42 अफसरों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

चंडीगढ़, चार जून हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शुक्रवार को कई उपायुक्तों समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 42 अफसरों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार जिन अफसरों का तबादला किया गया है उनमें कुरुक्षेत्र के उपायुक्त सहारनदीप कोर बरार शामिल हैं, जिन्हें पंचकुला नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक और हिसार अर्बन एस्टेट के अतिरिक्त निदेशक अमरजीत सिंह मान को चरखी दादरी का उपायुक्त बनाया गया है।

गुरुग्राम नगर निगम के आयुक्त और गुरुग्राम स्थित श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक विनय प्रताप सिंह को इसी पद पर हिसार में स्थानांतरित किया गया है।

कैथल के उपायुक्त सुजान सिंह को आयुष निदेशक बनाया गया है।

पंचकूला के उपायुक्त व श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक मुकेश कुमार आहूजा को गुरुग्राम नगर निगम का आयुक्त और श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया है।

अंबाला के उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा को हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

चरखी दादरी के उपायुक्त राजेश जोगपाल को हिसार के एचएसवीपी का प्रशासक और अर्बन एस्टेट हिसार का अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है।

सोनीपत के उपायुक्त श्याम लाल पूनिया को झज्जर का उपायुक्त बनाया गया है।

अन्य अधिकारी जिनका तबादला किया गया है उनमें महावीर कौशिक, नरहरि सिंह बांगर, प्रदीप कुमार, धीरेंद्र खडगाटा, धर्मेंद्र सिंह, सुशील सारवान, शक्ति सिंह, प्रदीप दहिया, अनीस यादव, मनोज कुमार और विक्रम शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी