देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 41,971 नए मामले आए, 64 मौतें हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में शनिवार को कोविड-19 के 41,971 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 18,66,827 हो गए, जबकि संक्रमण से 64 और मौतें होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,746 हो गयी।

तिरुवनंतपुरम, आठ मई केरल में शनिवार को कोविड-19 के 41,971 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 18,66,827 हो गए, जबकि संक्रमण से 64 और मौतें होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,746 हो गयी।

राज्य सरकार ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 4.17 लाख हो गई है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि राज्य दूसरी लहर में अधिक चुनौतियों का सामना कर रहा है।

राज्य में 27,456 लोग बीमारी से ठीक हो गए, जिससे अब तक ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 14,43,633 हो गई और वर्तमान में 4,17,101 लोगों का विभिन्न जिलों में इलाज चल रहा है।

पिछले 24 घंटों में 1,48,546 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण दर 28.25 प्रतिशत है।

विजयन ने यहां संवाददाताओं से कहा, अब तक 1,69,09,361 नमूनों की जांच की गई है।

एर्नाकुलम में अधिकतम 5,492 मामले आए, जबकि तिरुवनंतपुरम में 4,560 मामले आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट