देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,196 नये मामले, 104 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 4,196 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर प्रदेश में 64,64,876 हो गयी जबकि 104 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 1,37,313 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 31 अगस्त महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 4,196 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर प्रदेश में 64,64,876 हो गयी जबकि 104 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 1,37,313 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 4,688 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 62,72,800 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 51,238 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में संक्रमण से ठीक होने की दर 97.03 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत बनी हुई है।

आठ जिलों जालना, हिंगोली, परभणी, अकोला, वर्धा, भंडारा, गोंदिया और चंद्रपुर के अलावा जलगांव, परभणी, नांदेड़, अकोला और अमरावती के पांच नगर निगमों में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

राज्य के अहमदनगर जिले में मंगलवार को सर्वाधिक 780 नये मामले सामने आए, उसके बाद पुणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 579 नये मामले दर्ज किए गए।

पुणे जिले में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के सर्वाधिक 24 मरीजों की मौत हुई। राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 323 नये मामले सामने आए जबकि एक मरीज की मौत हुई।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे के दौरान 1,64,059 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। राज्य में अब तक 5,39,76,886 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\