देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 416 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 416 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण दर बढ़कर 14.37 प्रतिशत रही। यह पिछले सात महीनों में एक दिन में सबसे अधिक मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

नयी दिल्ली, एक अप्रैल दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 416 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण दर बढ़कर 14.37 प्रतिशत रही। यह पिछले सात महीनों में एक दिन में सबसे अधिक मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण से मौत का एक मामला सामने आया और मरने वालों की संख्या बढ़कर 26,529 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को 12.48 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 295 मामले सामने आये थे। पिछले साल 31 अगस्त के बाद पहली बार बुधवार को, राष्ट्रीय राजधानी में 300 मामले दर्ज किए गए थे और दो मरीजों की मौत हुई।

राष्ट्रीय राजधानी में 31 अगस्त को 377 मामले दर्ज किए गए थे।

देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के मामलों में तेज वृद्धि के बीच दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में नए कोविड मामलों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी गई।

नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 20,10,312 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 2,895 नमूनों की जांच की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट