देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 40,956 नए मामले, 793 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 40,956 नए मामले आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51,79,929 हो गयी।

मुंबई, 11 मई महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 40,956 नए मामले आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51,79,929 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान संक्रमण से 793 मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में अब तक 77,191 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। राज्य में एक दिन पहले संक्रमण के 37,236 नए मामले आए थे।

इस दौरान विभिन्न अस्पतालों से 71,966 और मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक 45,41,391 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,58,996 है। सोमवार को 31 मार्च के बाद पहली बार कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या 40 हजार से कम रही थी।

देश में कोविड-19 से महाराष्ट्र सबसे बुरी तरह प्रभावित है जहां 31 मार्च को 39,544 नए मामले सामने आए थे।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर बढ़कर 87.67 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.49 बनी हुई है।

मुंबई में आज कोरोना संक्रमण के 1,717 नए मामले सामने आए जबकि 51 मरीजों की मौत हो गयी।

इस दौरान नासिक में कोविड-19 के 6,482 नए मामले सामने आए जबकि 141 मरीजों की मौत हो गयी। पुणे में 3,643 नए मामले सामने आए । कोल्हापुर में कोरोना के 3,643 नए मामले सामने आए और 63 मरीजों की मौत हो गयी।

अकोला में 4,376, लातूर में 2872, बुल्धाना में 1332 जबकि नागपुर में 5438 नए मामले सामने आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या पर BJP सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, संघर्ष पर जताई चिंता; जानें किसने क्या कहा

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Toss Winner Prediction: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\