देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 407 नये मामले, चार मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 407 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,65,707 हो गयी जबकि चार और रोगियों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,43,701 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

मुंबई, 28 फरवरी महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 407 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,65,707 हो गयी जबकि चार और रोगियों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,43,701 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

इससे पहले राज्य में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 782 नये मामले सामने आए थे, जबकि दो मरीजों की मौत हुई थी।

महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मामलों की संख्या बढ़कर 4,629 हो गयी है, जिसमें से 4,456 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

संक्रमण के नये मामलों में पुणे क्षेत्र में संक्रमण के 117 नये मामले सामने आए जबकि मुंबई क्षेत्र में 113 नये मामले दर्ज किए गए। पुणे और लातूर क्षेत्र में कोविड-19 के दो-दो मरीजों की मौत हुई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में बीते 24 घंटे में 967 रोगी ठीक हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 77,11,343 हो गई है। संक्रमण से ठीक होने की दर 98.04 प्रतिशत हो गयी है। मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत बनी हुई है।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,663 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 7,78,75,104 नमूनों की जांच की गयी है, जिनमें से 50,250 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू