देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,057 नए मामले, 67 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

मुंबई, पांच सितंबर महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 4,057 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर प्रदेश में 64,86,174 हो गयी जबकि 67 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 1,37,774 हो गयी है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 5,916 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 62,94,767 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 50,095 हो गयी है।

राज्य में अब तक 5,48,54,018 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है। महाराष्ट्र में संक्रमण से ठीक होने की दर 97.05 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत बनी हुई है।

राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 495 नये मामले सामने आए जबकि दो मरीजों की मौत हो गयी।

पुणे संभाग में सर्वाधिक 1,728 नये मामले सामने आए। इसके बाद नासिक संभाग में 781 नये मामले दर्ज किए गए, जिसमें अहमदनगर जिले में ही कोविड-19 के 652 नये मरीज मिले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\