देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,994 नए मामले सामने आए, 75 और की गई जान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 3,994 नए मामले आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,88,767 हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 18 दिसंबर महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 3,994 नए मामले आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,88,767 हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस अवधि में 75 और मरीजों की मौत हो जाने से महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 48,574 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि 4,467 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई जिससे राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 17,78,722 हो गई है।

उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में 60,352 मरीज उपचाराधीन हैं।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई शहर में शुक्रवार को 642 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,85,632 हो गई है जिनमें से 10,970 लोगों की मौत हुई है। इन मृतकों में शु्क्रवार को मुंबई शहर में हुई नौ मौतें शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अबतक 1,19,96,624 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट