देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 399 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 399 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38,682 हो गई।

ईटानगर, नौ जुलाई अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 399 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38,682 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 185 हो गई। वहीं, नए 399 मामलों में से कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में सर्वाधिक

109, ईस्ट सियांग में 42, चांगलांग में 29, वेस्ट कामेंग में 28, अपर सुबनसिरी में 27, लोंगडिंग में 19, पापुमपरे में 17, नामसाई तथा लोअर सुबनसिरी में 13-13 नए मामले सामने आए। कामले, वेस्ट सियांग, शिओमी, ईस्ट कामेंग, तवांग, सियांग, लोअर सियांग, लोअर दिबांग वैली, लेपरादा, अंजॉ, अपर सियांग, कुरुंग कुमे और तिरप जिले में भी संक्रमण के मामले सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि नए 399 मामलों में से 378 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच में, आठ आरटी-पीसीआर जांच में और 13 मामले ‘ट्रूनैट’ जांच में सामने आये। राज्य में अभी 3,460 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 301 लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 35,037 हो गई।

डॉ. जम्पा ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 90.58 प्रतिशत है। राज्य में अभी तक कुल 8,06,388 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और नमूनों के संक्रमित आने की दर 7.12 प्रतिशत है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 6,86,047 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट