विदेश की खबरें | सिंगापुर में कोविड-19 के 396 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में शुक्रवार को 396 विदेशी श्रमिक कोविड-19 से संक्रमित पाये गए जिससे देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 52,205 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

सिंगापुर, 31 जुलाई सिंगापुर में शुक्रवार को 396 विदेशी श्रमिक कोविड-19 से संक्रमित पाये गए जिससे देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 52,205 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में बाहर से आये लोगों के भी तीन मामले थे और ऐसे व्यक्तियों को उनके देश में पहुंचने पर घर पर पृथकवास में रखा गया ।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: गांव के टॉयलेट में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम की मदद से वापस नदी में छोड़ा गया.

इस वर्ष जनवरी में कोविड-19 की जांच शुरू होने के बाद से देश में कोरोना वायरस के कुल 52,205 मामले सामने आये हैं।

मंत्रालय ने कहा कि बृहस्पतिवार को 210 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों एवं सामुदायिक पृथक केंद्रों से छुट्टी दी गई।

यह भी पढ़े | चुनाव में देरी नहीं चाहता लेकिन डाक मतपत्र से नतीजों में विलंब हो सकता है: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.

कुल मिलाकर देश में 46,308 मरीज संक्रमण से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि वर्तमान में 148 संक्रमित मरीज हैं जिनका अस्पतालों में अभी इलाज चल रहा है। इनमें से अधिकतर की स्थिति स्थिर है या उनकी हालत में सुधार हो रहा है। वहीं 5,326 पृथकवास में हैं और उनकी सामुदायिक इकाइयों में देखभाल की जा रही है। ये वे हैं जिनमें हल्के लक्षण हैं या जिनकी हालत ठीक है लेकिन उनमें कोविड-19 का संक्रमण अभी भी है।

इस बीच, विशेषज्ञों ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा में वर्षों के निवेश और संक्रमण के मामलों को कम रखने के लिए सोच विचार करके लागू की गई रणनीति के चलते सिंगापुर में आईसीयू वाले मरीज कम हैं और मृत्यु दर भी कम है।

.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\