देश की खबरें | हॉकी शिविर के लिए 39 सदस्यीय कोर ग्रुप घोषित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हॉकी इंडिया ने स्पेन में आगामी पांच देशों के टूर्नामेंट की तैयारी के मद्देनजर पुरुष राष्ट्रीय शिविर के लिए मंगलवार को 39 सदस्यीय कोर ग्रुप टीम की घोषणा की।

नयी दिल्ली, 28 नवंबर हॉकी इंडिया ने स्पेन में आगामी पांच देशों के टूर्नामेंट की तैयारी के मद्देनजर पुरुष राष्ट्रीय शिविर के लिए मंगलवार को 39 सदस्यीय कोर ग्रुप टीम की घोषणा की।

मुख्य कोच क्रेग फुल्टन अगले साल पेरिस ओलंपिक के लिए नये दृष्टिकोण के साथ तैयारी करना चाहते हैं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हांगझोउ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के साथ पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। अब टीम 15 दिसंबर से वालेंसिया में पांच देशों का टूर्नामेंट खेलेगी।

विश्व चैम्पियन जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम और मेजबान स्पेन टूर्नामेंट की अन्य टीम हैं।

पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर बुधवार से बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में शुरू होगा।

फुल्टन ने कहा, ‘‘हांगझोउ एशियाई खेलों के सफल अभियान के बाद लंबा ब्रेक रहा। टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों ने चेन्नई में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया और मुझे भी कुछ युवा और उभरते हुए खिलाड़ियों को करीब से खेलते हुए देखने का मौका मिला। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अब पेरिस ओलंपिक के लिए अपनी तैयारियों में नये दृष्टिकोण के साथ बेंगलुरु के साइ केंद्र में एकजुट होंगे। ’’

फुल्टन ने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने कहा है कि यह एक प्रक्रिया है और हम एशियाई खेलों के अभियान पर गौर करेंगे और समझेंगे कि हम बतौर टीम कैसे बेहतर कर सकते हैं और इस दिशा में ही आगे काम करेंगे। ’’

राष्ट्रीय शिविर के कोर ग्रुप में वो सभी 18 खिलाड़ी हैं जिन्होंने पिछले महीने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है।

टीम कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, ‘‘पिछले हफ्ते काफी अच्छे रहे क्योंकि हमने परिवार के साथ समय बिताया और चेन्नई में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में अपने घरेलू राज्य के लिए भी खेले। अब हम राष्ट्रीय शिविर में टीम को बेहतर करने की कोशिश करेंगे। ’’

कोर संभावित ग्रुप में खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है।

गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, पी आर श्रीजेश , सूरज करकेरा, पवन, प्रशांत कुमार चौहान।

डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, सुरेंदर कुमार, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, अमित रोहिदास, गुरिंदर सिंह, जुगराज सिंह, मनदीप मोर, नीलम संजीप जेस, संजय, यशदीप सिवाच, दिपसन टिर्की, मंजीत।

मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मोइरांगथेम रबीचंद्र सिंह, शमशेर सिंह, नीलकंठ शर्मा, राजकुमार पाल, सुमित, आकाशदीप सिंह, गुरजंत सिंह, मोहम्मद राहील मौसीन, मनिंदर सिंह।

फॉरवर्ड: एस कार्ति, मंदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, पवन राजभर।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड