देश की खबरें | बिहार में रूपौली विधानसभा उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 39.36 प्रतिशत मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बुधवार दोपहर एक बजे तक लगभग 39.36 प्रतिशत मतदान हुआ।

पटना/पूर्णिया, 10 जुलाई बिहार की रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बुधवार दोपहर एक बजे तक लगभग 39.36 प्रतिशत मतदान हुआ।

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, इस निर्वाचन क्षेत्र में शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है और शुरुआती छह घंटों में 39.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो छह बजे तक चलेगा। इस विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख से अधिक मतदाता हैं जबकि 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

रूपौली विधानसभा सीट पूर्णिया लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है।

रूपौली विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहीं बीमा भारती कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गई थीं। इस वजह से इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था।

राजद के टिकट पर बीमा भारती ने लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन वह निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव से हार गईं। अब रूपौली उपचुनाव में बीमा भारती राजद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।

रूपौली विधानसभा उपचुनाव में मुख्य रूप से मुकाबला सत्ताधारी गठबंधन राजग के घटक जदयू के उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल, विपक्षी महागठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के घटक राजद की उम्मीदवार बीमा भारती तथा निर्दलीय प्रत्याशी एवं 2020 के विधानसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे पूर्व विधायक शंकर सिंह के बीच है।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी