देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड​​​​-19 के 3,898 नए मामले आए, 86 मौतें हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 3,898 नए मामले सामने आए और 86 लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में अब तक हुए संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,93,698 हो गई और मरने वालों की संख्या 1,37,897 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, सात सितंबर महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 3,898 नए मामले सामने आए और 86 लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में अब तक हुए संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,93,698 हो गई और मरने वालों की संख्या 1,37,897 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सोमवार की तुलना में मंगलवार को दैनिक मामलों और मृतकों की संख्या में मामूली वृद्धि देखी गई। सोमवार को राज्य में कोविड-19 के 3,626 नए मामले आए और 37 मौतें हुईं।

राज्य में 3,581 ठीक हुए मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ, कुल ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 63,04,336 हो गई।

गृह पृथकवास में 3,06,524 लोग, संस्थागत पृथकवास में 2,021 लोग हैं। 47,926 मरीजों का इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में मरीजों के ठीक होने की दर 97.08 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है।

सोमवार शाम से 1,59,889 नमूनों की जांच के साथ राज्य में अब तक की गई जांच की संख्या बढ़कर 5,51,59,364 हो गई।

धुले, नंदुरबार, हिंगोली, अकोला, अमरावती, यवतमाल, वर्धा और भंडारा जिलों और धुले, परभणी और अमरावती के नगर निगम क्षेत्रों में मंगलवार को कोई भी नया मामला सामने नहीं आया।

मुंबई शहर में कोविड-19 के 349 नए मामले आए और दो मौतें हुईं, जबकि पुणे शहर में 238 नए मामले और दो मौतें हुईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\