Maharashtra COVID-19 Update: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 3883 कोरोना के नए मामले हुए दर्ज, दो और संक्रमितों की मौत

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 22,828 हो गई है जबकि गत 24 घंटे के दौरान 2,802 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिन्हें मिलाकार महामारी को अबतक मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,61,032 हो गई है. उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 से इस समय मृत्यु दर 1.86 प्रतिशत जबकि ठीक होने की दर 97.85 प्रतिशत है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में शनिवार को कोविड-19 (COVID-19) के 3,883 नए मामले आए जिनमें से 2054 संक्रमित राजधानी मुंबई (Mumbai) के हैं. वहीं, गत 24 घंटे के दौरान दो संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी. महाराष्ट्र में एक दिन पहले कोविड-19 के 4,165 नए मामले आए थे और वायरस की वजह से तीन मरीजों की जान गई थी. Mumbai COVID-19 Update: मुंबई में पिछले 24 घंटे में 2054 नए मामने सामने आए, दो लोगों की हुई मौत

अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही महाराष्ट्र में अबतक संक्रमण के आए कुल मामलों की संख्या 79,31,745 हो गई है जिनमें से 1,47,885 मरीजों की जान जा चुकी है. उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान राज्य में संक्रमण से दर्ज दोनों मौतें मुंबई में हुई है.

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 22,828 हो गई है जबकि गत 24 घंटे के दौरान 2,802 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिन्हें मिलाकार महामारी को अबतक मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,61,032 हो गई है. उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 से इस समय मृत्यु दर 1.86 प्रतिशत जबकि ठीक होने की दर 97.85 प्रतिशत है.

अधिकारी ने बताया कि मुंबई में इस समय 13,613 उपचाराधीन मरीज है जबकि ठाणे में 4,869 और पुणे जिले में 1722 मरीजों का इस समय इलाज चल रहा है. अधिकारी ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान कुल 44,284 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है. अबतक राज्य में कुल 8,15,61,783 नमूनों की जांच की चुकी है.

बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि शनिवार को 2054 नए मामले आने के साथ महानगर में अब तक कोविड-19 के सामने आए कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,92,557 हो गई है. नगर निकाय ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत दर्ज की गई और अबतक यहां 19,582 लोगों की जान महामारी में जा चुकी है.

बीएमसी के मुताबिक शहर में गत 24 घंटै के दौरान 1,743 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिन्हें मिलाकर अबतक 10,59,362 मरीज ठीक हो चुके हैं. निकाय के मुताबिक इस समय मुंबई में 13,613 मरीज उपचाराधीन मरीज हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PM Modi to Address Nation Today: पीएम मोदी का देश के नाम आज रात 8:30 बजे संबोधन, महिला आरक्षण पर मचे गतिरोध पर सकते हैं बात; यहां देखें स्पीच Live

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड