देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 388 नये मामले, 15 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कोविड-19 के 388 नये मामले आने के साथ ही राज्य में सोमवार तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 12,82,869 हो गई है।

भुवनेश्वर, 21 फरवरी ओडिशा में कोविड-19 के 388 नये मामले आने के साथ ही राज्य में सोमवार तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 12,82,869 हो गई है।

सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से और 15 लोगों की मौत होने के साथ ही, महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 9,026 पहुंच गयी है।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटों में 53,690 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण की दर 0.72 प्रतिशत रही। वहीं संक्रमित मिले मरीजों में 86 बच्चे भी शामिल हैं।

राज्य में रविवार को संक्रमण के 492 नये मामले आए थे जबकि कोविड से 17 लोगों के मरने की सूचना थी।

बुलेटिन के मुताबिक, महामारी से मरने वालों के ताजा आंकड़े में सुन्दरगढ़ के छह मरीज भी शामिल हैं। वहीं 53 अन्य ऐसे लोगों की मौत हुई है जो कोविड के साथ-साथ अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में फिलहाल कोविड के 5,632 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि अभी तक कुल 12,68,158 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू