देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,86 नए मामले, 51 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 3,286 नए मामले आए जबकि 51 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही महाराष्ट्र में अबतक 65,37,843 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 1,38,776 मरीजों की मौत हुई है।

मुंबई, 24 सितंबर महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 3,286 नए मामले आए जबकि 51 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही महाराष्ट्र में अबतक 65,37,843 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 1,38,776 मरीजों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान 3,933 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही राज्य में महामारी को अबतक मात देने वालों की संख्या बढ़कर 63,57,012 हो गई है। अधिकारी के मुताबिक इस समय राज्य में 39,491 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि इस समय महाराष्ट्र में 2,58,653 लोग गृह पृथकवास में हैं जबकि 1,462 लोगों को संस्थागत पृथकवासों में रखा गया है। महाराष्ट्र में संक्रमण मुक्त होने की दर 97.23 प्रतिशत है जबकि महामारी से मौत की दर 2.12 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम से अबतक 1,72,870 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। इन्हें मिलाकर राज्य में अबतक 5,78,19,385 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य के 10 जिले- यवतमाल, भंडारा, गोंदिया, गढ़चिरौली, हिंगोली, वाशिम और जलगांव, नांदेड, अमरावती और नागपुर के ग्रामीण इलाके- रहे जहां पर शुक्रवार को संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया। भिवंडी-निजामपुर, मालेगांव,परभणी, नांदेड, अकोला और चंद्रपुर नगर निगम क्षेत्र में भी शुक्रवार को कोई संक्रमित नहीं मिला।

अधिकारी ने बताया कि राज्य के अहमदनगर जिले में सबसे अधिक 691 नए मामले आए जबकि मुंबई शहर व उसके उपनगरों में 446 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सातारा जिले में सबसे अधिक सात लोगों की मौत दर्ज की गई जबकि मुंबई में छह लोगों की जान गत 24 घंटे के दौरान गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें