देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 3,827 नये मामले सामने आए, संक्रमण के कुल मामले 2.64 लाख के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 3,827 नये मामले सामने आए, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 2.64 लाख से अधिक हो गए, जबकि बीमारी के कारण 24 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 5,147 हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 सितंबर दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 3,827 नये मामले सामने आए, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 2.64 लाख से अधिक हो गए, जबकि बीमारी के कारण 24 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 5,147 हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

महानगर में संक्रमण के कुल 2,64,450 मामले हैं, जबकि 30,867 मरीजों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | IANS C-Voter Bihar Opinion Poll Survey: बिहार में लोगों की पसंद हैं प्रधानमंत्री मोदी, नीतीश कुमार का प्रभाव कम.

राष्ट्रीय राजधानी में कुल 2,124 निरूद्ध क्षेत्र हैं।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जांच की स्थिति की समीक्षा करने के लिए दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा निदेशकों और अधीक्षकों के साथ बैठक की।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: सीएम के तौर पर नीतीश कुमार 30.9 प्रतिशत लोगों की पसंद: सर्वे.

पिछले दिन कुल 59,134 जांच की गई थी। दिल्ली में लोगों के संक्रमित होने की दर 6.47 प्रतिशत है।

मुख्य सचिव ने भी कोविड-19 प्रबंधन को लेकर सभी जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज