विदेश की खबरें | गाजा में इजराइली हवाई हमलों में 38 फलस्तीनी मारे गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइली सेना ने कहा कि उसने पिछले दिन संघर्षग्रस्त क्षेत्र में 100 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इजराइली सेना ने कहा कि उसने पिछले दिन संघर्षग्रस्त क्षेत्र में 100 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है।

यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू युद्ध विराम प्रयासों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से व्हाइट हाउस में वार्ता के लिए वाशिंगटन जाने की तैयारी कर रहे हैं।

एक इजराइली अधिकारी ने कहा कि इजराइली सुरक्षा कैबिनेट ने शनिवार रात को गाजा के उत्तरी भाग में सहायता भेजने को मंजूरी दे दी, जहां नागरिक गंभीर खाद्यान्न कमी से जूझ रहे हैं।

अधिकारी ने इस बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।

यमन में, हूती विद्रोही समूह के प्रवक्ता ने एक पूर्व-रिकॉर्डेड संदेश में घोषणा की कि समूह ने रात में बेन गुरियन हवाई अड्डे को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। इजराइली सेना ने कहा कि इन्हें रोक दिया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुरुआती 60 दिन के युद्ध विराम की योजना पेश की है, जिसमें गाजा में मानवीय आपूर्ति में वृद्धि के बदले हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की आंशिक रूप से रिहाई शामिल है। प्रस्तावित युद्ध विराम में 21 महीने से जारी युद्ध को पूरी तरह समाप्त करने के लिए वार्ता की बात कही गई है।

गाजा शहर में सेवा प्रदान करने वाले शिफा अस्पताल के निदेशक मोहम्मद अबू सेलमिया के अनुसार, इजराइली हमलों में गाजा शहर के दो मकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 20 लोग मारे गए और 25 घायल हो गए।

दक्षिणी गाजा में, निकटवर्ती खान यूनिस स्थित नासिर अस्पताल के अधिकारियों ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि मुवासी नामक क्षेत्र में हुए हमलों में 18 फलस्तीनी मारे गए। मुवासी गाजा के भूमध्य सागर पर स्थित एक क्षेत्र है, जहां कई विस्थापित लोग तंबुओं में रहते हैं।

इजराइली सेना ने इन हमलों पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में गाजा पट्टी में 130 ठिकानों पर हमला किया।

इसने कहा कि हमलों में हमास के कमान और नियंत्रण ढांचे, भंडारण केंद्रों और हथियारों को निशाना बनाया गया तथा उत्तरी गाजा में कई आतंकवादी मारे गए।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका