कोलकाता स्थित युद्धपोत निर्माण प्रतिष्ठान में तैनात सीआईएसएफ इकाई में कोविड-19 के 38 मामले

जीआरएसईएल हुगली नदी के तट पर स्थित युद्धपोत निर्माण प्रतिष्ठान है।

जमात

नयी दिल्ली, 12 मई केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के 41 नए मामले सामने आए जिनमें से ज्यादातर मामले कोलकाता स्थित जीआरएसईएल इकाई से हैं।

जीआरएसईएल हुगली नदी के तट पर स्थित युद्धपोत निर्माण प्रतिष्ठान है।

इस इकाई में पदस्थ 55 वर्षीय एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) रैंक के अधिकारी की सोमवार को कोरोना वायरस के कारण मौत हो गयी थी।

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसईएल) में तैनात सीआईएसएफ इकाई में कोरोना वायरस के 38 मामले सामने आए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एक को छोड़कर सभी मामले पिछले 24 घंटों में सामने आए हैं।

जीआरएसईएल सामरिक रूप से महत्वपूर्ण युद्धपोत निर्माण प्रतिष्ठान है जो नौसेना और तटरक्षक बल की युद्धक आवश्यकताओं को पूरा करता है।

आतंकवाद से इस प्रतिष्ठान की सुरक्षा के लिए 2016 में यहां सीआईएसएफ को तैनात किया गया था।

बल के दिवंगत अधिकारी का कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके पांच मई को इस बीमारी से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी थी।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अब तक इस बीमारी के कारण कुल छह मौतें हुयी हैं। इनमें से अधिकतम तीन मौतें सीआईएसएफ में हुयी हैं जबकि सीमा सुरक्षा बल में दो और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में एक जवान की मृत्यु हुयी है।

कोरोना वायरस के 41 नए मामलों के साथ ही 1.62 लाख कर्मियों वाले बल में अब 109 लोग इस बीमारी की चपेट में हैं।

इनमें से बल की , मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तैनात इकाई में 28 मामले, अहमदाबाद हवाईअड्डे पर तैनात इकाई में पांच और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तीन मामले है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड